कपुरिया में कतरी नदी के मार्ग पर मिला शव इलाके में सनसनी

महुदा : कपुरिया ओपी क्षेत्र भट्ट बस्ती के नीचे कतरी नदी के मार्ग पर मंगलवार को रामपुर बाउरी टोला निवासी सुरजू बाउरी (उर्म 40 वर्ष) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानिय लोगों ने घटना की सुचना कपुरिया ओपी पुलिस को दी। सूचना पाकर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच पड़ताल की। मृतक के नाक के पास खुन का धब्बा देखा गया। इधर शव की जानकारी फैलते ही रामपुर, कपुरिया सहित आसपास के लोगो का जुटान हो गया। स्थानिय लोगों ने बताया कि कपुरिया भट्ट बस्ती से कतरी नदी की ओर जाने वाली मार्ग किनारे शौच करने गए ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ा। लेकिन किसी ने शिनाख्त नही कर पाया। जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो शव की शिनाख्त रामपुर निवासी सुरजू बाउरी के रूप में हुआ। गांव वालो ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीने का आदि था। वह एकदिन घर भी नही आया था। परिजन खोजबीन कर रहे थे। मृतक दैनिक मजदूरी का काम करता था‌। वो अत्यधिक शराब का सेवन करता था। एकदिन पूर्व उसे शराब के नशे के हालत में देखा गया था। इधर मृतक के परिजन सहित ग्रामीण, स्थानीय प्रतिनिधियों ने शराब पीने के कारण हुई मौत तथा अत्यधिक गरीब होने की वजह बताकर पुलिस से पोस्टमार्टम नही करने की गुहार लगाई। सभी ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर शव सौपने की बात कही। इस संबंध में ओपी प्रभारी प्रमोद लकड़ा ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। उसके बाद अग्रीम कारवाई की जायेगी। मृतक अविवाहित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!