
धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र विक्ट्री दुर्गा स्थान मुहल्ले में जीजा साला परिवार के बीच जमकर मारपीट,पत्थरबाजी हुआ।दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान देवप्रकाश यादव ने अपने बहनोई राजीव कुमार दास के पीठ में चाकू घोंप दिया।वही जीजा राजीव की गर्भवती पत्नी अंजू देवी भी हमले में घायल हो गई। इधर राजीव चाकू लगे स्थिति मे झरीया थाना पहुंचा।झरिया पुलिस उसे एक निजी अस्पताल ले गयी। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया।उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
बताया जाता है कि विक्ट्री दुर्गा स्थान निवासी राजीव कुमार दास ने अपने मुहल्ले के देवप्रकाश यादव की बहन से डेढ़ साल पूर्व अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। हालांकि इस शादी पर दोनों परिवार वालों की सहमति बन गई थी।इधर कुछ दिनों से राजीव का विवाद उसके साला देवप्रकाश से चल रहा था।दोनों की आपसी रंजिश इतना बढ़ गयी कि दोनों परिवार आपस मे भिड़ गए।
घटना में देवप्रकाश की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। दोनों और से जमकर ईंट पत्थर चले।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों रिश्तेदार के बीच कई दिनों से तनाव चल रहा था। मारपीट में राजीव को चाकू लगी तो राजीव के दोस्तों ने उसके घर पर हमला बोल दिया।